Fouji Lifestyle
आज हम रियल फैक्ट ओफ लाइफ में बात करेंगे एक फौजी की जब वह छुट्टी के लिए अप्लाई करता है:-
एक बार एक फौजी को छुट्टी जाना होता है और वह छुट्टी अप्लाई भी कर देता है तो कभी ऐसा भी हो जाता है कि छुट्टी मिल नहीं पाती उस क्षण उस फौजी के सारे अरमान जो उसने संजोए हुए थे सब खत्म हो जाते हैं। वह मन ही मन बहुत उदास हो जाता है क्योंकि घर गए हुए 4 महिने से ज्यादा हो चुके हैं। वह छुट्टी जाने के लिए ज़बरदस्ती भी नहीं कर सकता क्योंकि देश सेवा पहले है। उसके मन में एक ही सवाल गुंजता है कि वह उस पत्नि को क्या कहेगा जो 4 महिने से उसके इंतजार में अपनी पलकें बिछाए बैंठी है कि छुट्टी नहीं मिली। उस बेटी को क्या कहेगा जो पापा के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है उस मां को क्या कहेगा जो अपने बेटे से मिलने के लिए तड़प रही हैं उस पिता से क्या कहेगा जो अपने बेटे की राह देख रहा है। फिर फौजी मन ही मन सोचता है कि बड़े साहब से मिल लेता हूं और अपनी समस्या बता देता हूं क्या पता साहब छुट्टी जाने की इजाजत दे दें। वह हिम्मत जुटा कर साहब से मिल लेता है और अपनी समस्या बताता है LAC पर चीन के साथ गरमा गरमी होने के कारण साहब उसकी छुट्टी को रिजेक्ट कर देता है। और उसको स्थिति नोर्मल हो जाने के बाद छुट्टी भेजने का आश्वासन देता है। फौजी अपने रूम पर आ जाता है और अपने आपको यह सोचकर आश्वासन देता है कि उसका सबसे पहला कर्तव्य देश की सेवा करना है । आज वह फौजी देश सेवा के लिए LAC के नजदीक अपनी सेवाएं दे रहा है और स्थिति नोर्मल होने का इंतजार कर रहा है
फौजी की भी क्या जिंदगी है यार खुशी हो या गम किसी में भी फेमिली के साथ नहीं रह पाता 🤷🤷🤷 अपनी पुरी लाइफ देश सेवा में ही गुज़ार देता है। बीवी और बच्चे घर में परेशान और फौजी.........
Actually ये मैंने मेरे बारे में ही लिखा है प्लीज़ friends पसंद आये तो कमेंट करना।
Right
ReplyDeleteThanks
Delete