Posts

Fouji Lifestyle

आज हम रियल फैक्ट ओफ लाइफ में बात करेंगे एक फौजी की जब वह छुट्टी के लिए अप्लाई करता है:- एक बार एक  फौजी को छुट्टी जाना होता है और वह छुट्टी अप्लाई भी कर देता है  तो कभी ऐसा भी हो जाता है कि छुट्टी मिल नहीं पाती उस क्षण उस फौजी के सारे अरमान जो उसने संजोए हुए थे सब खत्म हो जाते हैं। वह मन ही मन बहुत उदास हो जाता है क्योंकि घर गए हुए 4 महिने से ज्यादा हो चुके हैं। वह छुट्टी जाने के लिए ज़बरदस्ती भी नहीं कर सकता क्योंकि देश सेवा पहले है। उसके मन में एक ही सवाल गुंजता है कि वह उस पत्नि को क्या कहेगा जो 4 महिने से उसके इंतजार में अपनी पलकें बिछाए बैंठी है कि छुट्टी नहीं मिली। उस बेटी को क्या कहेगा जो पापा के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है उस मां को क्या कहेगा जो अपने बेटे से मिलने के लिए तड़प रही हैं उस पिता से क्या कहेगा जो अपने बेटे की राह देख रहा है। फिर फौजी मन ही मन सोचता है कि बड़े साहब से मिल लेता हूं और अपनी समस्या बता देता हूं क्या पता साहब छुट्टी जाने की इजाजत दे दें। वह हिम्मत जुटा कर साहब से मिल लेता है और अपनी समस्या बताता है LAC पर चीन के साथ गरमा गरमी होने के ...

Something About love 🥰

प्यार क्या है: - 3 अक्षरों वाला शब्द प्यार आखिर होता क्या है प्यार अपने आप में पुरा शब्द नहीं है तो प्यार पुरा कब होता है। प्यार कोई वस्तु नहीं है जो हम खरीद लें या किसी से छिन लें। प्यार तो एक अहसास है‌ एक पल है जिससे मन को संतुष्टि मिलती है। मेरी नजर में प्यार जिंदगी का वह खूबसूरत तोहफा होता है जिससे हमारी बेरुख जिंदगी हसीन हो जाती है। जब हमें किसी से प्यार होता है तो जिंदगी में मानों सब कुछ मिल गया हो। अपने पार्टनर की खुशी में खुशी, दुःख में दुःख और हर पल साथ समय बिताने का मन करता है। प्यार एक जूनुन है लेकिन तब जब प्यार दोनों और से हो। जिससे हम प्यार करते हैं उससे हमें बहुत उम्मीदें होती हैं कि कोई तो है जो मुझे समझें,केयर करे, बगैर बताये मेरा सुख दुःख समझें, मुझे दिलो-जान से प्यार करे।   उसकी हर खुशी मुुझसे शुरू हो और वह हर दुुुःख में मेरे साथ हो। उसके मन में मेेेरे अलावा किसी और का ख्याल तक ना आए। अपनी लाइफ का सुख दुःख सब कुछ मुुुुुुुुझसे शेयर करे। क्या प्यार को साबित करने के लिए शारीरिक संबंध बनाना जरूरी है:- बहुत से हमारे भाई लड़की से प्यार का नाटक करते हैं और कुछ दिनों के ब...